विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल के मुकाबले उत्‍तराखंड में बिजली की दर कम

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 07:00 AM (IST)

टिहरी जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2.40 पैसा ...और पढ़ें

हिमाचल के मुकाबले उत्‍तराखंड में बिजली की दर कम
हिमाचल के मुकाबले उत्‍तराखंड में बिजली की दर कम

नई टिहरी, [जेएनएन]: विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि उत्‍तराखंड में हिमाचल के सापेक्ष कम दर पर उपभोक्‍ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
टिहरी जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2.40 पैसा विद्युत खरीदता है और 5.36 पैसे की दर से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराता है।
जबकि उत्‍तराखंड में हिमाचल से महंगी 2.80 पैसे की दर से बिजली क्रय की जाती है। फिर भी 4.70 पैसे की दर से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्‍तराखंड 5 सौ मेगावाट विद्युत बाहर से क्रय रहा है।
उत्‍तराखंड में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं से उत्पादन शुरू होने पर प्रदेश को बाहर से विद्युत क्रय नही करनी पड़ेगी। बैठक में उत्‍तराखंड विद्युत नियामक आयोग के निदेशक तकनीकी प्रभात डिमरी ने कहा कि उत्‍तराखंड बनने पर 52 प्रतिशत घाटे में था जो वर्तमान में 17 प्रतिशत रह गया है।

यह भी पढ़ें: आजादी के 69 साल बीते, बिन बिजली बेहाल

यह भी पढ़ें: किसाऊ प्रोजेक्ट पर पूरी हुई उत्तराखंड की मुराद