यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंबा में छात्रों ने निकाली रैली
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर चंबा में बनाने की मांग को लेकर छात्रों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वहां इसी मांग को लेकर छात्र नेता का आमरण अनशन जारी रहा।

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर चंबा में बनाने की मांग को लेकर छात्रों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वहां इसी मांग को लेकर छात्र नेता का आमरण अनशन जारी रहा।
श्रीदेव विश्वविद्यालय के परिसर की मांग को लेकर टिहरी महाविद्यालय के छात्रों के साथ ही चंबा में भी छात्रों का आंदोलन चल रहा है। चंबा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत पिछले आठ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
सुबह चंबा में छात्रों ने मांगों के समर्थन में रैली निकाली। साथ ही चेतावनी दी कि कल जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन किया जाएगा।
पढ़ें-समस्याओं के निराकरण के लिए करेंगे कार्य
