विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समस्याओं के निराकरण के लिए करेंगे कार्य

By Edited By:
Published: Sun, 30 Aug 2015 06:14 PM (IST)

संवाद सहयोगी, चम्बा: स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में हुए छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर नि

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, चम्बा: स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में हुए छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए छात्र संगठन जय हो ग्रुप के जुड़े पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वे परिसर की समस्याओं के अलावा छात्र हितों के लिए कार्य करेंगे।

रविवार को नगर क्षेत्र चम्बा में आयोजित प्रेसवार्ता में संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे परिसर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के साथ ही छात्र हितों के लिए भी कार्य करेंगे। छात्र संघ महासचिव प्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कोठारी, कोषाध्यक्ष रविराज व सह-सचिव आशीष नेगी ने कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ सभी के सहयोग से परिसर के हित में कार्य करेंगे और परिसर की खेल मैदान, शिक्षकों की कमी, बायोमैट्रिक प्रणाली, एआर, डीआर की नियुक्ति, वूमेन सेल, एमबीए, बीबीए, पुस्तकालय विस्तारीकरण आदि मांगों को पूरा कराने के लिए महाविद्यालय पर दबाव बनाएंगे। छात्रों की जो समस्याएं होगी उनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छात्र संघ चुनाव में जीत के लिए छात्र-छात्राओं का आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, प्रदीप सकलानी, धनवीर पुरषोड़ा, अर्जुन रावत, जितेंद्र रावत, ईशान रावत आदि मौजूद थे।