विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा के लोगों ने किया टिहरी मुख्यालय पर प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 01 Sep 2015 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 12:30 PM (IST)

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर चंबा में खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जनाक्रोश रैली निकालकर नई टिहरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर चंबा में खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जनाक्रोश रैली निकालकर नई टिहरी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान टिहरी की सड़कों पर जाम भी लगा रहा।
विश्वविद्यालय का परिसर चंबा में बनाने की मांग को लेकर बीती 10 जुलाई से चंबा में स्थानीय लोग व छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत छात्र नेता रघुवीर रावत नौ दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
इसके बावजूद अभी तक छात्रों की इस मांग पर कोई निर्णय नहीं होने से गुस्साए लोगों ने टिहरी मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं इसी मांग को लेकर टिहरी महाविद्यालय में भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं।
पढ़ें-चंबा में छात्रों ने निकाली रैली