विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शून्य डिग्री से नीचे तापमान पर केदारनाथ में फहराया तिरंगा

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Jan 2016 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2016 09:10 AM (IST)

केदारनाथ में जहां चारों तरफ बर्फ है। न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे -9 तक है। इस पर भी केदारघाटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में जहां चारों तरफ बर्फ है। न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे -9 तक है। इस पर भी केदारघाटी में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम के श्रमिकों को जोश भी कम नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में रह रहे इन जवानों ने गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ धाम में ध्वज फहराया।
वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ में सब कुछ तहस नहस हो गया था। हर साल केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद वहां मानवीय गतिविधियां ठप हो जाती थी। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आती है।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निगम) को केदारनाथ में पुनर्निर्माण का जिम्मा मिला तो वर्ष 2014 से शीतकाल में भी वहां संस्थान के जवान व श्रमिक डटे पड़े हैं। इनकी संख्या करीब साढ़े चार सौ है।
विपरीत परिस्थियों में रहकर ये जवान वहां हर त्योहार भी मना रहे हैं। जब बात राष्ट्रीय पर्व की हो तो फिर ये जवान कैसे पीछे रह सकते हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह निगम के सुबेदार देवेंद्र सिंह ने केदारनाथ में ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहां मौजूद श्रमिकों ने राष्ट्र गान के साथ ही देश भक्ति गीत भी गाए।
पढ़ें-उत्तराखंड में धूमधाम के मनाया गणतंत्र दिवस