विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस को दिया गच्‍चा, लेकिन महिलाओं की टोली ने दबोचा, जानिए कैसे

By gaurav kalaEdited By:
Published: Wed, 13 Jul 2016 12:43 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Jul 2016 09:26 AM (GMT+05:30)

महिलाएं सुबह घास काटने गई थी, वहां उन्‍हें एक संदिग्‍ध दिखा जो हुबहू अखबार में फरार आरोपी जैसा दिख रहा था। उन्‍होंने उसे दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पेशी को लाए गया कैदी पुलिसकर्मियों के चंगुल से तो निकल गया। लेकिन महिलाओं ने उसे नहीं छोड़ा। भाग रहे कैदी को महिला ने खास योजना के तहत दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
कल गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ में पेशी को लाते समय एक आरोपी गुरना पुलिस की हिरासत से भाग गया था। उसकी एसडीएम के सामने पेशी होनी थी। गुरना पहुंचकर पुलिस के जवानों को गच्चा दिया और मौका देखकर भाग निकला।
गंगोलीहाट निवासी प्रकाश लाल पुत्र विशन राम को 11 जुलाई की रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पढ़ें: एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले युवक को मिली ऐसी सजा..
कल प्रकाश राज को लेकर पुलिस जब पिथौरागढ़ को आ रही थी तो गुरना के पास बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 36 घंटे बाद गुरना की चार महिलाओं सरस्वती देवी, निर्मला देवी, दीपा देवी और भागीरथी देवी ने फरार को जंगल में पकड़ा।

पढ़ें:-पहले पुलिस ने आकर गार्ड को जगाया, पंद्रह मिनट बाद डकैत आए, फिर....
महिलाएं आज सुबह घास लेने जंगल गयी थी। फरार आरोपी प्रकाश लाल जंगल में छुपा था। महिलाओं को देख उसने दौड़ लगा दी। सुबह अख़बार में प्रकाशित खबर को देखते हुए महिलाओं को शक हुआ। महिलाएं उसके पीछे दौड़ी। लगभग 200 मीटर दूर महिलाओं ने घेर कर उसे दबोच लिया।
चारों महिलाएं उसे गुरना लायी जहां उसकी 24 घंटे से तलाश कर रही पुलिस टीम को सौंपा। जनता ने महिलाओं के साहस को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने की मांग की।

पढ़ें:-चेन लूटने आए बदमाशों को महिला ने पटका, जानिए फिर क्या हुआ