यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देश विरोधी नारों के खिलाफ पिथौरागढ़ में छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली के रामजस कॉलेज में छात्रों की ओर से लगाए गए देश विरोधी नारों पर पिथौरागढ़ के छात्र भड़क गए। छात्रों ने प्रौद्योगिकी संस्थान के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: दिल्ली के रामजस कॉलेज में छात्रों की ओर से लगाए गए देश विरोधी नारों पर पिथौरागढ़ के छात्र भड़क गए। छात्रों ने प्रौद्योगिकी संस्थान के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
एबीवीपी के साथ संस्थान के छात्रों ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही ऐसे कृत्य पर कठोर कदम उठाने की मांग भी की। वक्ताओं ने कहा कि वामपंथ के नाम छात्र-छात्राओं को समाज व देश के विरोध के लिए उकसाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण को लेकर खटीमा में ग्रामीणों का प्रदर्शन
देश विरोधी नारे लगाकर राष्ट्र की एकता को तोड़ने की साजिश की जा रही है। उन्होंने छात्रों से इस तरह के बहकावे में नहीं आने की अपील भी की। सभा को एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री रोहित ओझा, पंकज पांडेय, मनोज सामंत ने भी संबोधित किया।
