विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके से लोगों में मची अफरातफरी

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 09:17 PM (IST)

आज दोपहर पिथौरागढ़ में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इससे जिले में दहशत बन गई और झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। आज दोपहर पिथौरागढ़ में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इससे जिले में दहशत बन गई और झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का पहला झटका दो बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया और इसके छह सेकंड बाद ही दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई।
भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में 29.7 उत्तरी अक्षांश व 89.7 पूर्वी देशांतर रहा, जबकि इसकी गहराई 33 किलोमीटर आंकी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप से किसी भी तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है। यह जरूर है कि भूकंप के कारण क्षेत्र में लोगों में दहशत बनी है। जिला प्रशासन ने सभी तहसील क्षेत्रों से भूकंप से बाद की स्थिति की रिपोर्ट मंगाई है। वहीं, चंपावत में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
पढ़ें- चिली में जोरदार भूकंप से आठ की मौत, 10 लाख लोगों ने छोड़ा घर