विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलदार की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 25 Apr 2013 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2013 11:23 PM (IST)

News Article Hero Image

टनकपुर : बूम रेंज के नौलापानी वन पंचायत के जंगल में दो वर्षीय मादा गुलदार शिकारियों के कड़के में फंसा मिला। जिसे लेकर वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। अल्मोड़ा से रेस्क्यू टीम गई, लेकिन उसके आने के पहले ही गुलदार की मौत हो गई। रेंजर वीके मेहरा ने बताया कि गुलदार का दायां पांव कड़के में फंसा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर