विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छानी गांव में बादल फटा

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 10:32 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 01:18 PM (IST)

समूचे उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से आफत कम नहीं हुई है। क्षेत्र के छानी गांव के पास रात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पौड़ी। समूचे उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से आफत कम नहीं हुई है। क्षेत्र के छानी गांव के पास रात में बादल फट गया। इससे एक पुल और चार वाहन बह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात पाबो ब्लॉक के छानी गांव के पास बादल फट गया। इससे एक पुल और चार वाहन बह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल बहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
पढ़ें-चंबा में बादल फटा, एक की मौत