यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंबा में बादल फटा, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश में बरसात से पहले आफत बरसनी शुरू हो गई है। शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह हुई भारी ...और पढ़ें

चंबा। हिमाचल प्रदेश में बरसात से पहले आफत बरसनी शुरू हो गई है। शुक्रवार देर रात व शनिवार सुबह हुई भारी बारिश से कई जगह फसलों व सड़कों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। भारी बारिश के बीच चंबा जिले की साहो व पल्यूर पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इलाके में भारी नुकसान हुआ है।
बादल फटने से आई बाढ़ के कारण कई घरों में पानी घुस आया है। जिले की बघेइगढ़ पंचायत में भारी बारिश जमकर कहर बरपाया, दो मकानों तथा एक घराट पानी में बह गए। पुलिस व प्रशासन प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं।
भारी बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून की बारिश बताते हुए राज्य में जल्द ही मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।
