विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैक्‍स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2016 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 09:23 AM (IST)

कोटद्वार-दुगड्डा-गुमखाल मोटर मार्ग पर एक मैक्‍स वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोटद्वार, [जेएनएन]: आज सुबह कोटद्वार-दुगड्डा-गुमखाल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को पहाड़ी की तरफ चट्टान से टकरा दिया। इससे वाहन सड़क पर पलट गया और आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, आज सुबह एक मैक्स वाहन पोखरी खेत से कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान कोटद्वार-दुगड्डा-गुमखाल मोटर मार्ग फतेहपुर के पास मैक्स वाहन के ब्रेक फेल हो गए।

पढ़ें-देवप्रयाग में कार खाई में गिरी, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य की मौत

चालक ने वाहन को चट्टान से टकरा दिया। इससे वाहन सड़क पर पलट गया और आठ लोग घायल हो गए। सेवा 108 के जरिये सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन घायलों का कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पढ़ें:-ढोलीगांव में गिरी कार एक की मौत, नौ घायल

पढ़ें-देवप्रयाग में ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत