विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढोलीगांव में गिरी कार एक की मौत, नौ घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 07:53 PM (IST)

नैनीताल में चैभारी (ढोलीगांव) के पास एक कार खाई में गिर गई। इसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: बीते रोज मुख्यमंत्री हरीश रावत के लेटीबुंगा (धारी ब्लाक) में आयोजित जनसभा से लौट रही एक कार चैभारी (ढोलीगांव) के पास खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, नौ लोग घायल हो गए। आज तड़के चार बजे सभी को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी लाया गया।

नैनीताल में बैठक में शामिल होने आये स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी भी अस्पताल पहुचे और उन्होंने चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय।

अस्पताल में कैड़ा गांव ओखलकांडा निवासी वाहन चालक गोपाल गिरी गोस्वामी, शीतल जोशी, रमेशनाथ, पान सिंह कैडा, सोबन सिंह, मदन सिंह कुटौला का इलाज चल रहा है। एक घायल शिवदत्त को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दूसरी ओर, घटनास्थल पर ही दम तोड़ चुके शंकर पुरी (35 वर्ष) का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।