विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्‍व पर्यावरण दिवस : बच्‍चों ने रैली के जरिये किया लोगों को जागरूक

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2016 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2016 09:03 AM (IST)

रामनगर में पर्यावरण दिवस के मौकै पर नगर व गांव में स्कूली बच्चों व स्वयंसेवी संगठनों ने जन जागरूकता रैली निकाली।

News Article Hero Image

रामनगर (नैनीताल)। धरा को हरा भरा करने के संकल्प के साथ रामनगर में पर्यावरण दिवस के मौकै पर नगर व गांव में स्कूली बच्चों व स्वयंसेवी संगठनों ने जन जागरूकता रैली निकाली।

पढ़ें:-गंगा का अहम जल स्रोत डुकरानी ग्लेशियर खतरे में, पिघलने की दर 14 फीसद बढ़ी

आज बेलपड़ाव में वन विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने गांव में रैली निकाली। बच्चे हाथों में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे। रैली के बाद चुनाखान गांव में बच्चों कि पर्यावरण आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा अब महिला जवानों के हाथ

रैली में उप प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही, रेंजर जेपी डिमरी समेत अनेक वनकर्मी मौजूद रहे। उधर, नगर में भी स्कूली बच्चों ने रैली में पर्यावरण संबंधित पर्यावरण से नाता जोड़ो पालीथिन का उपयोग छोड़ों, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, पर्यावरण के दुश्मन तीन कांच प्लास्टिक और पालीथिन जैसे नारे लगाये।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान