विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से दो और मरीजों की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 19 Sep 2015 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 03:38 PM (IST)

दिमागी बुखार का कहर बढ़ते जा रहा है। शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। कुमाऊं मंडल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी। दिमागी बुखार का कहर बढ़ते जा रहा है। शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। कुमाऊं मंडल में दिमागी बुखार से अब तक कुल चार की मौत हो चुकी है।
ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रो में दिमागी बुखार के मरीज मिलने से लोगों में भी दहशत है। डॉ. सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती सात महीने के आकाश ने दम तोड़ दिया है। बागेश्वर जिले से परिजनों ने उसे यहां भर्ती कराया था।
वहीं दूसरे मरीज रुद्रपुर निवासी छह वर्षीय देव ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके पांडेय ने बताया की इन बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा था। दोनों में दिमागी बुखार की पुष्टि हो गई थी।
पढ़ें-दिमागी बुखार से दो लोगों की मौत