यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार से दो लोगों की मौत
आज क्षेत्र के सुशीला तिवारी अस्पताल में दिमागी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई है।

हल्द्वानी। आज क्षेत्र के सुशीला तिवारी अस्पताल में दिमागी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एके पांडे के मुताबिक आनंदनगर हेमपुर जिला नैनीताल निवासी सुंदर सिंह (33 वर्ष) को 10 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि ग्राम महेशपुरा बिलासपुर जिला रामपुर निवासी महक (04 वर्ष) को 11 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दिमागी बुखार से महक की कल और सुंदर की आज दोपहर उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। डेंगू के साथ-साथ दिमागी बुखार के बढ़ते कहर को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने भी अस्पतालों का जायजा लिया।
पढ़ें-बागपत के एक गांव में २४ घंटे में बुखार से पांच मौत
