आंदोलन की राह पर उत्तराखंड के कर वसूली अधिकारी
जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर में केंद्र द्वारा राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैये और कर वसूलने में विस्तारवादी नीतियों से खफा कर वसूली अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।
रामनगर, [जेएनएन]: जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर में केंद्र द्वारा राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैये और कर वसूलने में विस्तारवादी नीतियों से खफा राज्यों के कर वसूली अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।
रविवार को नैनीताल जनपद के रामनगर में बिक्री कर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वर्ग ने काम करके अपना विरोध जताया। अखिल भारतीय कर सेवा परिसंघ के आह्वान पर अवकाश के दिन कर्मचारी काम पर होंगे। जबकि सोमवार को इसी मसले पर पेन डाउन हड़ताल किये जाने का निर्णय लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।