विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 07:12 AM (IST)

किशोरी ने पुलिस को बताया कि सौतेला पिता आए दिन उसके साथ अश्लील हरकते करने की कोशिश करता। मौका पाकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: नाबालिग ने अपने सौतेला पिता पर मारपीट व बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने कलयुगी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग का यह भी आरोप है कि उसकी मां से शादी के बाद सौतेला पिता की नजर उस पर पहले दिन से ही खराब थी।
पुलिस के अनुसार, नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित आदर्श नगर निवासी किशोरी ने कोतवाली मे तहरीर सौप कर कहा कि उसकी मां ने आनंद सिंह राणा से दूसरी शादी की है। शादी के बाद आनंद की उस पर भी नीयत खराब रही।

पढ़ें: युवक के शादी से इन्कार पर पंचायत में महिला ने मारी चप्पल
वह आए दिन उसके साथ अश्लील हरकते करने की कोशिश करता। मौका पाकर सौतेले पिता ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और विरोध करने पर मारपीट के साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें-पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में युवती के फाड़े कपड़े
किशोरी ने तहरीर मे आरोप लगाया है कि सौतेला पिता लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी आनंद सिंह के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म की धाराओ मे केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें: युवती से किशोर समेत दो ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट ने दी ये सजा