यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिमागी बुखार का कहर, मरने वालों की संख्या हुई छह
जानलेवा बीमारी दिमागी बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज दिमागी बुखार से एक और व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें

हल्द्वानी (नैनीताल)। जानलेवा बीमारी दिमागी बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज दिमागी बुखार से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक इस बीमारी से छह लोगों की मौत हो गई है।
डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधिक्षक डॉ एके पांडेय ने बताया कि आज अस्पताल में भर्ती अनुज (12 वर्ष) की दिमागी बुखार से मौत हो गई। उसे 16 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या छह हो गया है। आज अस्पताल में ही दिमागी बुखार से पीड़ित एक और मरीज को भर्ती कराया गया है।
पढ़ें-चलती बस से उतरना बना काल, युवक की गई जान
