विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चलती बस से उतरना बना काल, युवक की गई जान

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 20 Sep 2015 03:39 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 20 Sep 2015 03:44 PM (GMT+05:30)

आज दि‍ल्‍ली-देहरादून हाईवे पर रामपुर चुंगी के पास चलती बस से उतरना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

News Article Hero Image

रूडकी। आज दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रामपुर चुंगी के पास चलती बस से उतरना एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज कोतवाली मंगलौर के निवासी बालकिशन ( 35 वर्ष ) पुत्र मंगल अपने साले के साथ मंगलौर से रुड़की आ रहा था। इस दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रामपुर चुंगी के पास वह चलती बस से उतर गया, लेकिन वह बस के पहिये की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, दुघर्टना के कारण यातायात बाधित रहा।
पढ़ें:-बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत