यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत
तहसील कपकोट के अंतर्गत बागेश्वर से गोगिना जा रही एक बोलेरो जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है।

बागेश्वर। तहसील कपकोट के अंतर्गत बागेश्वर से गोगिना जा रही एक बोलेरो जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि हादसा गत देर रात को हुआ। बोलेरो जीप संख्या यूके -02-टीए- 0778 गोगिना के निकट पाखुडा में अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी। इसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे।
उन्होंने बताया कि नामिक गांव के कुछ लोग किसी बीमार को अस्पताल छोड़कर वापस गांव को जा रहे थे। दुर्घटना में कुशाल सिंह (28 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बसंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 सेवा की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें-बस की टक्कर से लेखपाल की मौत, दो घायल
