विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस की टक्‍कर से लेखपाल की मौत, दो घायल

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2015 01:16 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 18 Sep 2015 01:20 PM (GMT+05:30)

आज सुबह सहसपुर अंतर्गत ढाकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट बस की टक्‍कर से बाइक सवार एक लेखपाल की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।

News Article Hero Image

विकासनगर (देहरादून)। आज सुबह सहसपुर अंतर्गत ढाकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार एक लेखपाल की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को लेहमन हॉस्पिटल हरबर्टपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, लेखपाल की मौत से आक्रोशित भीड़ ने देहरादून-पावंटा हाईवे पर जाम कर दिया और बस में तोड़फोड़ की, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह सदर तहसील देहरादून में तैनात लेखपाल ज्ञान सिंह पुंडीर (48 वर्ष) पुत्र मुकंदी सिंह निवासी पसोली लांघा बाइक से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनके बराबर में अन्य बाइक में दो युवक जवाहर सिंह पुत्र कनैया निवासी कुन्हा कालसी और पूरण सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी कालसी भी देहरादून जा रहे थे।

इस बीच एक प्राइवेट बस देहरादून से विकासनगर आ रही थी। सुबह करीब सवा दस बजे सहसपुर अंतर्गत ढाकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उक्त बस ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लेखपाल ज्ञान सिंह पुंडीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक सवार दो युवक जवाहर और पूरण गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेहमन हॉस्पिटल हरबर्टपुर में भर्ती कराया।

वहीं, घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साई भीड़ ने देहरादून-पावंटा हाईवे पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ भी की। इस पर पुलिस ने ट्रैफिक को शिमला बाईपास से डाइवर्ट किया। आक्रोशित भीड़ फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया। उधर, लेखपाल की मौत पर विकासनगर तहसील में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख शोक जताया।
पढ़ें-घायल KV शिक्षक की उपचार के दौरान मौत