यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घायल KV शिक्षक की उपचार के दौरान मौत
पटेलनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
बता दें कि कल पटेलनगर थाना क्षेत्र में हरिद्वार बाइपास पर केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक डॉ मारुफ पुत्र मुहम्मद फारुख को एक ट्रक ने टक्कर ने मार दी थी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आस-पास के लोगों ने उन्हें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, अभी तक परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी है।
पढ़ें-कार, बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत
