विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार, बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 16 Sep 2015 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2015 05:08 PM (IST)

बाजपुर रोड पर जैतपुर मोड़ के पास कार और बाइक की भिड़तं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर। बाजपुर रोड पर जैतपुर मोड़ के पास कार और बाइक की भिड़तं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
दोपहर में जाइलो कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसी बीच एक बस भी कार से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार महिला बिलकीस व उसका बेटा मोहम्मद असीम बुरी तरह घायल हो गए। वे कलियर शरीफ से अपने घर बरेली जिले के बहेड़ी गांव को लौट रहे थे।
वहीं, बाइक पर जब्बार अली, गुल हसन और मोबीन सवार थे। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव परमानंदपुर थाना आइटीआई से काशीपुर आ रहे थे। हादसे में घायल तीनों को तीनों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। इसमें गुल हसन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।