यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस 16 साल से लूट रही: सचान
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण सचान ने कहा कि प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस 16 साल से मिलजुल कर लूट रहे हैं।

हल्द्वानी, जेएनएन (नैनीताल)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण सचान ने कहा कि प्रदेश को बीजेपी और कांग्रेस 16 साल से मिलजुल कर लूट रहे हैं।
पढ़ें:-अजय भट्ट ने बोला सीएम पर हमला, कहाः रावत जल्द करा सकते हैं चुनाव
दोनों दलों में भ्रष्टाचार में आगे निकलने की होड़ मची है। राष्ट्रपति शासन के दौरान हरीश रावत ने सरकार बहाल होते ही लोकायुक्त नियुक्त करने का दावा किया था। सत्ता हासिल होते ही फिर वह भ्रष्टाचार में हिस्सेदार हो गए हैं।
पढ़ें- उत्तराखंड: व्हिप की सूचना से भीमलाल का इन्कार
सपा आगामी चुनावों में मजबूती से उतरेगी और तीसरे मोर्चे के लिए क्षेत्रीय दलों व संगठनों से भी वार्ता चल रही है। सचान ने मुलायम सन्देश यात्रा के तहत आज यहां लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा से रैली को भी रवाना किया। बाजार क्षेत्र में वाहन रैली के दौरान सपा की नीतियों व दावों वाले पर्चे भी बांटे गए। रैली में प्रदेश प्रमुख़ महासचिव अब्दुल मतीन, उपाध्यक्ष सुरेश परिहार एवं ललित जोशी भी शामिल रहे।
