विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधारशिला और आधार स्तंभ पॉलिसी देगी ताकत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 01:01 AM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने आधार से जुड़ी दो नई पॉलिसी शुरू की हैं

आधारशिला और आधार स्तंभ पॉलिसी देगी ताकत
आधारशिला और आधार स्तंभ पॉलिसी देगी ताकत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने आधार से जुड़ी दो नई पॉलिसी शुरू की हैं। आधारशिला और आधार स्तंभ नाम से शुरू पॉलिसी में अधिकतम बीमा राशि 75 हजार से तीन लाख रुपये तय की गई है। वरिष्ठ विपणन प्रबंधक पीएस नेगी ने पॉलिसी लांच करने के साथ ही विक्रय वाहिनी को इसकी जानकारी भी दी।

इन पॉलिसियों की विशेषता यह है कि आधारशिला महिलाओं और आधार स्तंभ पुरुषों के लिए बनाई गई है। यह नॉन मेडिकल स्कीम है। इसके तहत आठ से 55 साल तक के ग्राहकों का बीमा किया जा सकता है। योजना 10 से 20 साल तक के लिए होगी। पॉलिसी लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। इनमें दुर्घटना लाभ भी मिलेगा। प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक किया जाएगा। महिलाओं के लिए आधार शिला के तहत 10 फीसद अतिरिक्त जोखिम दिया जाएगा। पीएस नेगी ने बताया कि यह पालिसी बहुत उपयोगी है। उन्होंने कर्मचारियों को भी पालिसी की जानकारी दी। इस अवसर पर एलआइसी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।