यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरिल्लों ने दी चारधाम यात्रा रोकने की धमकी
जागरण संवाददाता, नैनीताल : एसएसबी स्वयं सेवकों की बैठक में कहा गया कि एसएसबी स्वयं सेवकों का सत्यापन

जागरण संवाददाता, नैनीताल : एसएसबी स्वयं सेवकों की बैठक में कहा गया कि एसएसबी स्वयं सेवकों का सत्यापन 24 जून को काठगोदाम में होगा। सत्यापन के लिए उन्हें स्कूल का प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, तहसीलदार की ओर से सरकारी नौकरी में नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा पेंशन प्राप्त नहीं होने का प्रमाण पत्र व फोटोग्राफ साथ लाना होगा। बैठक में साफ किया गया कि सत्यापन के लिए स्वयं सेवक नौकरी-पेंशन की स्वीकृति न समझें। इसलिए उन्हें संघर्ष के लिए तैयार रहना है। अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि यदि केंद्र व राज्य सरकार वायदे के अनुरूप इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती तो गुरिल्ले चारधाम यात्रा रोकने जैसा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में नैनीताल जिलाध्यक्ष पीतांबर मेलकानी, सतीश सुयाल, गिरीश कफल्टिया, प्रकाश मेलकानी, नंदी बिष्ट, उमा मेलकानी, आनंद सिंह मेहता, जानकी टम्टा, उर्वादत्त वारियाल, नीमा, केशवी देवी आदि मौजूद थे।