विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7वीं के छात्र ने फांसी लगाई, मौत

By Edited By:
Published: Tue, 24 Feb 2015 01:57 AM (IST)

जागरण संवाददाता, लालकुआ : सेंचुरी पेपर मिल की श्रमिक कालोनी 25 एकड़ निवासी 13 वर्षीय बालक ने फांसी लग

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लालकुआ : सेंचुरी पेपर मिल की श्रमिक कालोनी 25 एकड़ निवासी 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को त्रिलोक सिंह बिष्ट के पुत्र कुलदीप बिष्ट के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। परिजनों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो कुलदीप का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। बेटे का शव देख परिजन स्तब्ध रह गए और घर में कोहराम मच गया। 13 वर्षीय कुलदीप द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लग सका है। बालक की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कुलदीप सितारगंज के आवासीय एसकेएम पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पूर्व ही वह अवकाश पर घर आया था। अचानक हुई उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। किसी की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही कि मासूम कुलदीप को आत्महत्या करनी पड़ी। इस घटना से कालोनी शोक में डूबी है।