विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ माह तक काठगोदाम नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन

By Edited By:
Published: Tue, 02 Dec 2014 09:44 AM (IST)

हल्द्वानी : मुरादाबाद व काशीपुर आने-जाने वाले यात्रियों को डेढ़ माह तक हल्द्वानी से ही यात्रा करनी ह

News Article Hero Image

हल्द्वानी : मुरादाबाद व काशीपुर आने-जाने वाले यात्रियों को डेढ़ माह तक हल्द्वानी से ही यात्रा करनी होगी। काठगोदाम में वाशिंग पिट लाइन बनने की वजह से काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर का संचालन हल्द्वानी स्टेशन से ही होगा।

काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान में दो पिट लाइन हैं। इन्हीं में काठगोदाम आने-जाने वाली ट्रेनों की धुलाई व सफाई कार्य होता है। स्थिति यह है कि अब स्टेशन में विस्तार के लिए अधिक जगह नहीं बची। जबकि ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। हल्द्वानी स्टेशन पर एक भी पिट लाइन न होने की वजह से भी ट्रेनों की धुलाई काठगोदाम में किया जाना मजबूरी है। ऐसे में अब इज्जतनगर मंडल ने काठगोदाम में लाइन नंबर तीन पर एक और वाशिंग पिट लाइन बनाने को कार्य शुरू कराया है। इस वजह से ट्रेन संख्या 55303/55304 काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर को फिलहाल जनवरी प्रथम सप्ताह तक हल्द्वानी से चलाया जाएगा। इस अवधि में यात्रियों को हल्द्वानी से ही आना-जाना होगा। इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिट लाइन बन जाने से सभी ट्रेनों की धुलाई बेहतर व आसान हो जाएगी।