विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैलो पुलिस! यहां डकैती हुई है, पुलिस पहुंची तो मामला निकला कुछ और

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 07:15 AM (IST)

हरिदवार में पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक के घर में डकैती हुई है। दौड़ते भागते जब पुलिस वहां पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार जनपद स्थित गंगनहर कोतवाली इलाके के कृष्णानगर कालोनी में स्थित एक मकान में डकैती की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दौड़ते भागते जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता लगा मामला ही कुछ और है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णानगर की गली नंबर 16 में पहले मकान में डकैती की वारदात हुई है। हालांकि पुलिस की जांच पड़ताल में मामला चोरी का निकला।

पढ़ें: काशीपुर में बदमाशों ने महिला का पर्स उड़ाया
पुलिस के मुताबिक, मकान में रहने वाले सुधीर एक निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। उनका परिवार वारदात के वक्त घर से बाहर था। जब घर लौटकर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था।

पढ़ें: कोतवाली में पुलिस का सम्मान, बाहर लुट गई महिला
अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने करीब 8 लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पढ़ें: बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ा, पर नहीं मिले रुपये...

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...