विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राममंदिर को शंकराचार्य बुलाएंगे संत सम्मेलन: स्वामी स्वरूपानंद

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 01:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:03 AM (GMT+05:30)

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही सभी संतों का सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसमें मंदिर निर्माण को लेकर संतों की राय ली जाएगी।

राममंदिर को शंकराचार्य बुलाएंगे संत सम्मेलन: स्वामी स्वरूपानंद
राममंदिर को शंकराचार्य बुलाएंगे संत सम्मेलन: स्वामी स्वरूपानंद

हरिद्वार, [जेएनएन]: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने  कहा कि राममंदिर निर्माण को सुप्रीम कोर्ट की हालिया दी गई सलाह के अनुरूप उनके स्तर से मंदिर निर्माण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उनकी ओर से इस मामले में हिन्दू धर्माचार्यों और सभी शंकराचार्यों के साथ बैठक कर समस्या के सर्वमान्य हल के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध विष्णुमंदिर की तर्ज पर विशाल राममंदिर निर्माण होना चाहिए। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की और से जारी बयान में कहा गया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही सभी संतों का सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसमें मंदिर निर्माण को लेकर संतों की राय ली जाएगी, ताकि भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो सके।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर बनाने को पहल करेगी अखाड़ा परिषद

यह भी पढ़ें: इस बार कैलास मानसरोवर यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवा

यह भी पढ़ें: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट