विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाएगा पतंजलि

By Edited By:
Published: Sat, 27 Sep 2014 06:25 PM (IST)

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के निर्देशन में पतंजलि योगपीठ प्रधा

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के निर्देशन में पतंजलि योगपीठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' को सफल बनाने के लिए 650 जिलों में अभियान चलाएगा। अभियान की शुरुआत गांधी जयंती 2 अक्टूबर को आचार्य बालकृष्ण करेंगे। योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के 150 वर्ष में यह अभियान अपनी पूर्णता को प्राप्त हो जाएगा।

पतंजलि योगपीठ की ओर से जारी बयान में बताया योगगुरु बाबा रामदेव के हवाले से बताया है कि उनके निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए गांधी जयंती दो अक्टूबर से पूरे देश में 650 जिलों में स्थापित भारत स्वाभिमान संगठन के माध्यम से इसे एक साथ प्रारंभ किया जाएगा। अभियान का आरंभ बाबा रामदेव के यूरोप यात्रा पर होने के कारण आचार्य बालकृष्ण करेंगे। यूरोप यात्रा से लौटने पर बाबा रामदेव भी इससे जुड़ जायेंगे।

अपने बयान में बाबा रामदेव ने कहाकि समाज और सरकार दोनों के स्तर से जब यह अभियान गांवों, कस्बों, शहरों व महानगरों में एक साथ चलाया जाएगा तो हम महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने में अवश्य कामयाब होंगे। गंदगी के कारण दुनिया में देश की नकारात्मक छवि बन गई है, वह बदलेगी, साथ ही गंदगी के कारण फैल रहे संक्रामक रोगों से भी बचाव होगा। अपने बयान में बाबा रामदेव ने सभी देशवासियों से अभियान में सहयोग कर इसे जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही उनसे गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी गंदगी न फैलाने देने का संकल्प लेने की मांग की। दावा किया कि अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वर्ष 2019 में 150वीं जयंती मनाने तक यह अभियान अपनी पूर्णता को प्राप्त हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।