विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो व्यक्ति योग करेगा उसके अच्छे दिन आना है निश्चित: रामदेव

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2016 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 04:10 AM (IST)

हरिद्वार जिले के रुड़की में आयोजित योग शिवरी में बाबा रामदेव ने कहा कि देश के अच्छे दिन कब आएंगे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की (हरिद्वार)। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश के अच्छे दिन कब आएंगे यह तो देश के प्रधानमंत्री मोदी बताएंगे, लेकिन जो व्यक्ति योग करेगा उसके अच्छे दिन आना निश्चित है।
आज सुबह रुड़की के श्री भवानी शंकर आश्रम में पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की ओर से मोटापा प्रबंधन के लिए साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भगवान ने उन्हें योग का सुपरस्टार बनाया है। योग के जरिये देश के हर क्षेत्र में दिव्यता लाना ही उनका काम है। इस मौके पर उन्होंने योग साधकों से अपने जीवन के अनुभवों को भी साझा किया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि का भी अभ्यास करवाया।
पढ़ें:-हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजा, निकाली शोभायात्रा