विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला, मौत

By Edited By:
Published: Sun, 27 Jul 2014 06:36 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार अध्यापिका की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ से जाम लग गया। भीड़ का लाभ उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर झाल के पास मे स्कूटी में पीछे से तेजी के साथ आ रहे ट्रक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी के पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और उसके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतका सरोज देवी पत्‍‌नी सुरेशपाल निवासी पीठ बाजार थाना बहादराबाद की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि महिला अपने भांजे के साथ ज्वालापुर से घर आ रही थी। पुलिस ने मृतका के भांजे रितेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के बाद कई घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।