विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फाइनेंस कर्मचारी से 25 हजार लूटे, एक बदमाश दबोचा

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM (IST)

हरिद्वार के झबरेड़ा में खाताखेड़ी रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मचारी से लुट की घटना को अंजाम ...और पढ़ें

फाइनेंस कर्मचारी से 25 हजार लूटे, एक बदमाश दबोचा
फाइनेंस कर्मचारी से 25 हजार लूटे, एक बदमाश दबोचा

झबरेड़ा: हरिद्वार जिले के खाताखेड़ी रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट कर 25 हजार की रकम लूट ली। घटना के बाद दो बदमाश भाग खड़े हुए जबकि एक को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया।दरअसल, देवबंद थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुमित रुड़की स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। मंगलवार को वह बेहड़ेकी सैदाबाद, इकबालपुर आदि गांव से धनराशि एकत्र कर रुड़की आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक खाताखेड़ी गांव के पास स्थित रेलवे फाटक पर पहुंची तो ओवरटेक करके बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

बाइक सवार युवकों ने सुमित को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते हुए आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

ग्रामीणों को देख दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में तमंचे के बल पर बदमाशों ने सर्राफ को लूटा 

यह भी पढ़ें: सोने की चमक दिखाकर झांसे में लेते थे लोगों को, अब आए पकड़ में

यह भी पढ़ें: पुलिस के रडार पर साइबर ठगों के संभावित ठिकाने, सरगना की तलाश तेज