विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया केंद्र सरकार पर फोन टेपिंग का आरोप

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2016 04:16 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Mar 2016 07:00 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेताओं के फोन टेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेताओं के फोन टेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो हरकतें कर रही है उसे प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।
हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस विधायकों व अन्य पदाधिकारियों के फोन को केंद्र सरकार टेप करा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध कर रहे कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने बड़ा लालच दिया है। यदि ऐसा नहीं होता तो वे अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। वहीं कांग्रेस भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में महासंकल्प यात्रा निकालेगी।
पढ़ें-साकेत बहुगुणा और अनिल गुप्ता छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित