भाजपा ने मेरी सरकार को गिराने का काम किया: हरीश रावत
निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
रुड़की। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकतंत्र बचाओ यात्रा रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने मेरी सरकार को गिराने का प्रयास किया है। भाजपा देश में सांप्रदायिक माहौल बना रही है।
आज निवर्तमान सीएम हरीश रावत शाम को रुड़की पहुंचे और लोकतंत्र बचाओ यात्रा शुरू की। इस दौरान भाजपा उनके निशाने पर रही। उन्होंने प्रदेश में सरकार गिरने और राष्ट्रपति शासन लगने के लिए पूरी तहर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा पर हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी गलत तरीके से सत्ता में आना चाहती है।
पढ़ें- पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के बीच मारपीट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।