Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्‍यक्ष के बीच हाथापाई

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Mon, 04 Apr 2016 09:13 AM (IST)

    जवाहर लाल नेहरू केंद्र में आज पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्‍यक्ष रामविलाश देव के बीच जमकर हाथापाई हुई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

    हरिद्वार। जवाहर लाल नेहरू केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर और हरिद्वार यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव के बीच हाथापाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हाथापाई के समय पूर्व सीएम तिवारी मौके पर ही मौजूद थे। आरोप है कि बीच बचाव करने गए पूर्व सीएम तिवारी के विशेष कार्याधिकारी अरविंद यादव के साथ भी मारपीट हुई।
    आज जवाहर लाल नेहरू केंद्र में पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्जवला के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसबीच रोहित और यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रामविशाल देव के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।
    इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दोनों मारपीट पर उतारू हो गए और लात घूंसे चल गए। पूर्व सीएम के विशेष कार्याधिकारी अरविंद यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी हाथापाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि रामविशाल देव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि पूर्व सीएम और उनके बेटे रोहित शेखर बैठक में ही मौजूद हैं।

    पढ़ें- देहरादून में आप का हल्लाबोल, पुलिस ने किया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें