Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की बेटी गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए निकली साइकिल यात्रा पर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 02 Nov 2017 09:16 PM (IST)

    गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए आम लोगों को जागरूक के लिए बिहार की बेटी पर्वतारोही साइकिलिस्ट सविता महतो साइकिल यात्रा पर निकली है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार की बेटी गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए निकली साइकिल यात्रा पर

    हरिद्वार, [जेएनएन]: गंगा और यमुना नदियों की स्वच्छता, निर्मलता के लिए आमजन को जागरूक करने के मकसद से बिहार की 22 वर्षीया पर्वतारोही साइकिलिस्ट सविता महतो ने तेइस दिवसीय साइकिल अभियान की शुरुआत हरिद्वार के कनखल स्थित महिला विद्यालय डिग्री कालेज सतीकुंड से किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रानीपुर क्षेत्र के स्थानीय भाजपा विधायक आदेश चौहान और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के डायरेक्टर व चीफ पीपल आफिसर शैलष सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा ऐसे पुनीत कार्यक्रम का हिस्सा होना गौरव की बात है। सभी को मां गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों को साफ रखने के लिए जन जागरण अभियान के रूप में उतरना होगा।

    इंश्योरेंस कंपनी के निदेशक शैलेश सिंह ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री साइकिल अभियान में सभी की सहभागिता से ही मुकाम हासिल होगा। वहीं अभियान के माध्यम से नदियों को साफ रखने का बीड़ा उठाने वाली सविता महतो ने बताया कि उनका मकसद सभी को सफाई के प्रति प्रेरित करना है। बताया अभियान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से होकर 24 नवंबर को समाप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: साइकिल से दुनियां नाप रहे प्रदीप का गरुड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

    यह भी पढ़ें: साइकिल से दुनिया नाप रहा है उत्‍तराखंड का यह युवा 

    यह भी पढ़ें: पश्चिमी बंगाल के पर्यटक दल ने फतह किया कालिंदी ट्रैक