विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना ने संदिग्‍ध को दबोचा, पूछताछ में पता निकला गुजरात का

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:12 AM (IST)

रुड़की में सेना के जवानों ने एक संदिग्‍ध को दबोचा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए अधेड़ ने ...और पढ़ें

सेना ने संदिग्‍ध को दबोचा, पूछताछ में पता निकला गुजरात का
सेना ने संदिग्‍ध को दबोचा, पूछताछ में पता निकला गुजरात का

रुड़की, [जेएनएन]: हरिद्वार जनपद के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के ढंडेरा रेलवे फाटक के समीप से सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास एक पासपोर्ट और छोटा चाकू मिला। सेना ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति गुजरात के बड़ोदरा का रहने वाला है।

सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक देर शाम सेना के जवानों ने ढंडेरा फाटक के पास से एक 45 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया। वह कभी गुजराती तो कभी हिंदी में बात कर रहा था। इसके बाद उसे सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास एक पासपोर्ट मिला। इस पासपोर्ट की वैधता 2015 में समाप्त हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम संजय एंटोल पुत्र एंटोल भाई निवासी हरिनगर थाना हरिनगर बड़ोदरा गुजरात बताया।
इसके बाद उसके घर का पता किया गया तो जानकारी दी गई कि उसका परिवार गारमेंट्स का कारोबार करता है। संजय एंटोल करीब डेढ़ साल से लापता है। डेढ़ साल से परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि संजय एंटोल की मानसिक स्थिति कमजोर है। 
पुलिस के फूले हाथ-पांव 
पुलिस को तलाशी के दौरान संजय एंटोल के पास से एक छोटा चाकू भी मिला। चाकू को हाथ में लेकर उसने कहा कि वह उसकी गर्दन काटकर ले जाए, धड़ यहीं पर छोड़ जाए। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से चाकू अपने कब्जे में लिया। संजय एंटोल ने एक बार कतर की यात्रा भी की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।