विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबेडकर पर सियासत करने पर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Thu, 14 Apr 2016 10:11 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Apr 2016 08:30 AM (GMT+05:30)

आज का दिन हरिद्वार समेत सूबे की सियासत के लिए बेहद खास होगा। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह अंबेडकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर के नाम पर केवल वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी स्मृति स्थलों को कांग्रेस ने महत्व नहीं दिया, जबकि भाजपा ने उन स्थानों के संरक्षण के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया। उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर जाता है। जब तक गांव में अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास नहीं हो सकता।
अंबेडकर जयंती पर हरिद्वार स्थित भेल के सेक्टर एक में समरसता सम्मेलन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजिल देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब जैसे महामानव के कारण की आज अखंड भारत बना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मउ में बाबा साहेब को श्रद्धांजिल देने गए। वहीं से उन्होंने 24 अप्रैल तक ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का नाम भले ही संक्षिप्त है, लेकिन यह एक बहुत बड़ा नारा है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने समय में सर्वोच्च शिक्षा प्रदान की। उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। साथ ही ऐसे संविधान निर्माण किया, जिससे भारत एकजुट है। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा। बाबा साहब ने भारत को विश्व गुरु बनाने को संविधान बनाया। हमारा संविधान दुनियां का सर्वश्रेष्ठ संविधान है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर अन्य दल राजनीति तो करते हैं, लेकिन उनके काम को महत्व नहीं देते। कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम पर राज तो किया, लेकिन उनसे जुड़े स्थलों का उद्धार नहीं किया। यही नहीं कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को संसद में जाने नहीं दिया। भाजपा पार्टी व केंद्र सरकार ही उनके नारे को लेकर चल रही है।
उन्होंने कहा ग्रामोदय के भारत उदय अभियान के तहत हर गांव तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। हर गांव में 2022 तक चौबीस घंटे बिजली पहुंचाने का हमने वादा किया है। जनधन योजना के माध्यम से 60 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाए।
इससे पूर्व दोपहर करीब ढाई बजे वह भेल स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तरुण विजय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज, मेयर मनोज गर्ग, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया।

यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार के माध्यम से भेल स्थित त्रिशुल गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से बंद कमरे में बातचीत की। वहां से वह सड़क मार्ग से ही सीधे ज्वालापुर स्थित कड़च्छ मौहल्ले में पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।

पढ़ें- हरकी पैड़ी में गंगा नहीं, गंगनहर हैः शंकराचार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।