अभिनेत्री अलीशा खान के हाईप्रोफाइल ड्रामे का अंत, नजर आएगी बिग बॉस में!
पिछले पांच दिनों तक हरिद्वार थाने में पुलिस की नाक में दम करने वाली अभिनेत्री अलीशा खान के अपने पति लव कपूर का विवाद बड़े ही नाटकीय अंदाज में खत्म हो गया। जानिए, पूरा मामला।
हरिद्वार, [जेएनएन]: पांच दिन से चल रहे अभिनेत्री अलीशा खान के हाईप्रोफाइल ड्रामे का फिल्मी अंदाज में अंत हो गया। पति लव कपूर ने थाने पहुंचकर अलीशा को गुलाब का फूल भेंट किया तो अलीशा भी बोल पड़ी कि वह गलत आरोप लगा रही थी। उसने यह भी बताया कि वह बिग बॉस में नजर आएगी। जानिए लव कपूर के थाने पहुंचने ऐसा क्या हुआ कि अलीशा के रंग बदल गए।
20 अगस्त से लेकर 26 अगस्त के बीच में पांच बार हरिद्वार पहुंची अभिनेत्री अलीशा खान ने हरिद्वार जनपद के कनखल थाने पहुंचकर पति लव कपूर निवासी ज्ञान लोक कालोनी हरिद्वार पर धोखाधड़ी कर शादी करने, मारपीट एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
पढ़ें: अभिनेत्री अलीशा खान मां के साथ पहुंची हरिद्वार, थाने में काटा हंगामा
24 अगस्त को अलीशा खान ने पति के खिलाफ तहरीर देकर उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अभिनेत्री ने 25 अगस्त को कनखल थाने में हंगामा भी काटा था। 25 अगस्त को अलीशा खान एवं लव कपूर के भाई कुश कपूर के बीच कनखल थाने में वार्ता हुई। जिस पर दो दिन के भीतर लव कपूर को उसके सुपुर्द करने की बात करने पर सहमति बनी थी।
इसके चलते अलीशा खान हरिद्वार में ही थी। सुबह साढ़े ग्यारह बजे अलीशा खान एक बार फिर कनखल थाने पहुंची। यहां लव कपूर के न आने पर अलीशा खान ने हंगामा काटा। इस पर एसओ रितेश शाह द्वारा उन्हें समझाया गया।
पढ़ें: अभिनेत्री अलीशा खान की तहरीर पर लव कपूर के खिलाफ मुकदमा
जैसे हुई लव कपूर की एंट्री, अलीशा की बदल गई
करीब एक घंटे के बाद लव कपूर के भाई कुश कपूर एवं अधिवक्ता उमा रानी ने थानाध्यक्ष कार्यालय में वार्ता की। वार्ता में लव कपूर पक्ष ने लव कपूर को गाजियाबाद भेजने की बात कही, जबकि अलीशा खान लव कपूर को थाने बुलाने पर अड़ी रही।
विवाद न सुलझने पर लव कपूर को थाने बुलाया गया। करीब ढाई बजे लव कपूर सफेद रंग की स्विफ्ट कार से थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष के कमरे में दोनों के बीच करीब आधा घंटे वार्ता हुई।
दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए, जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे के साथ रहने पर सहमति जताई। कक्ष से बाहर आकर मीडिया को लव कपूर ने बताया कि अलीशा खान ने उस पर झूठे आरोप लगाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि खुद अलीशा खान ने रॉड से मारा था, जिसके प्रमाण उसके पास है। बताया कि उनकी मां का तबीयत खराब है। अलीशा चाहती है कि मैं मुंबई रहूं, जबकि मां को देखना भी जिम्मेदारी है। कहा कि वह गोवा में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गया था।
पढ़ें: दस का नोट थमाकर बच्ची को खेत में ले गया दरिंदा, कैसे बची जानिए
अलीशा बोली लव कपूर निर्दोष
वहीं, अलीशा खान ने कहा कि लव कपूर से वह बेहद प्यार करती हैं। लव कपूर के जाने पर वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी थी। बताया कि इसके चलते उसने झूठे आरोप लगाए। बताया कि अब दोनों में सहमति बन चुकी है। दोनों साथ रहेंगे। दावा किया वह मुकदमा वापस ले लेंगी।
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि दोनों ने लिखित में कनखल थाने में समझौता नामा दिया है। पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से जांच की है, जिसके चलते दोनों में विवाद समाप्त हो गया है।
पढ़ें: तमंचे के बल पर सात लोगों ने छात्रा से किया दुष्कर्म
कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं
पांच दिन तक चले हाईप्रोफाइल ड्रामे का अंत हो गया है, लेकिन इसके कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। खुद अलीशा खान ने इसका खुलासा कि वह बिग बॉस दस में दिखेंगी। साथ ही उनकी नई फिल्म आइना भी जल्द रिलीज होने जा रही हैं।
अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं पब्लिसिटी स्टंट के चलते तो यह हंगामे की स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई। हालांकि, अलीशा खान ने पब्लिसिटी स्टंट से इन्कार किया है।
मैं मां बनने वाली हूं
अलीशा खान ने मीडिया को बयान दिया कि वह मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले ही उन्हें इसकी जानकारी मिली है। यह जानकारी उन्हें कहां व कैसे मिली, इस बाबत उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि एक चैनल को उन्होंने मां बनने की बात अनौपचारिक वार्ता में दी थी।
पढ़ें: प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई विवाहिता, प्रसव कराने से पहले रख दी यह मांग