विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अयोध्या में राम मंदिर बनाने को पहल करेगी अखाड़ा परिषद

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 09:50 AM (IST)

अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के मामले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पहल करते हुए आपसी ...और पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर बनाने को पहल करेगी अखाड़ा परिषद
अयोध्या में राम मंदिर बनाने को पहल करेगी अखाड़ा परिषद

हरिद्वार, [जेएनएन]: अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वागत किया। साथ ही परिषद ने मामले में पहल करते हुए आपसी सहमति से मंदिर निर्माण का रास्ता तैयार करने को तैयारी शुरू कर दी। 

इस मामले में परिषद की ओर से जल्द अयोध्या में सभी हिंदू धर्माचार्यों की बैठक बुलाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इस बैठक में मंदिर निर्माण के लिए आपसी सहमति से रास्ता निकालने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।  

इसके बाद मामले के दूसरे पक्ष यानी बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी और अन्य लोगों को अयोध्या में ही आमंत्रित कर एक संयुक्त  बैठक की जाएगी। जो मामले का सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश करेगी।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत मोहनदास और अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया की बैठक के लिए सभी हिंदू धर्माचार्यों से संपर्क किया जाना शुरू कर दिया गया है।  

बैठक की तिथि अभी तय नहीं हो की गई है, लेकिन इसे धर्माचार्यों से बात कर जल्द तय कि जाएगी। इतना तय है कि बैठक अयोध्या में ही होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में गोरखपुर के गोरक्ष धाम मंदिर के महंत पीठाधीश्वर आदित्य योगी आदित्यनाथ जो कि इस वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वमान्य हल के लिए सभी सभी पहलुओं पर विचार कर एक ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिससे किसी को भी आपत्ति ना हो। 

यह भी पढ़ें: इस बार कैलास मानसरोवर यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवा

यह भी पढ़ें: 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

यह भी पढ़ें: गंगोत्री से गंगा आरती का होगा सीधा प्रसारण