विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगदिवस के लिए दिल्ली में 14 को प्रशिक्षण शिविर

By Edited By:
Published: Thu, 11 Jun 2015 04:28 PM (IST)

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए स्वामी रा

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हरिद्वार:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए स्वामी रामदेव के सानिध्य में 14 जून को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में पतंजलि योगपीठ के वो 5200 योग साधक भाग लेंगे जो 21 जून को राजपथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्ययोजना के तहत पतंजलि योगपीठ 21 जून को 1 लाख से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रत्येक जिले में न्यूनतम 200 से लेकर 1000 योग कार्यक्रम जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर पर आयोजित होंगे। इसके लिए योगाचार्यों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंप दिया गया है। आयोजन में पांचों संगठन पतंजलि योग समिति, पतंजलि महिला योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत एवं किसान मंच मिलकर सहयोग करेंगे। 14 जून को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में स्वामी रामदेव जीवन पद्धति से संबंधित रोगों के समाधान के लिए सम्पूर्ण योग पैकेंज बतायेंगे जिसे आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भी स्वास्थ्य एवं रोगोपचार में प्रभावी एवं लाभदायक माना है। शिविर को दुनिया के 200 देशों में प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है ताकि करोड़ों लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग चेतना से वंचित न रह सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।