विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गन्ना समिति कराएगी तीन खाद गोदामों की मरम्मत

By Edited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 07:56 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रुड़की: गन्ना समिति इकबालपुर जल्द ही तीन गांव के खाद गोदामों की मरम्मत कराएगी। इसके

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रुड़की: गन्ना समिति इकबालपुर जल्द ही तीन गांव के खाद गोदामों की मरम्मत कराएगी। इसके लिए समिति ने गन्ना आयुक्त से अनुमति मांगी है। बोर्ड बैठक में पहले ही यह प्रस्ताव पास हो चुका है।

गन्ना समिति इकबालपुर के अन्तर्गत आने वाले नन्हेड़ा अनंतपुर, रुहालकी दयालपुर और पनियाला के खाद गोदाम की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। गोदामों की हालत बद से बदतर हो चली है, जिसकी वजह से इन गोदामों में खाद रहने में स्टोर इंचार्ज आनाकानी करते हैं। जरूरत के अनुसार ही खाद को मंगाकर वितरण कर दिया जाता है। लंबे समय से इन गोदामों की मरम्मत की मांग उठ रही है।

गन्ना समिति इकबालपुर के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों गोदामों के मरम्मत का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हो चुका है। अब गन्ना आयुक्त से इस संबंध में अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद ही काम शुरु कर दिया जाएगा।