विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में मौसम की अठखेलियां जारी, चारधाम यात्रा सुचारु

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 20 Sep 2015 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2015 10:46 AM (IST)

भादो में अब तक तरसाते आ रहे बदरा उत्‍तराखंड पर मेहरबान होते दिख रहे हैं। मौसम के बदले इस मिजाज से प्रदेशवासियों को काफी राहत मिल रही है।

News Article Hero Image

देहरादून। भादो में अब तक तरसाते आ रहे बदरा उत्तराखंड पर मेहरबान होते दिख रहे हैं। मौसम के बदले इस मिजाज से प्रदेशवासियों को काफी राहत मिल रही है। मौसम के रूख के चलते चारधाम यात्रा अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बदरीनाथ समेत केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु बिना बाधा आगे बढ़ रहे हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ हिस्सों में बदरा बरस कर राहत पहुंचा रहे हैं, तो कहीं आसमान में ठहरे बादल उमस से निजात दिला रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मौसम की बारिश खरीफ की फसल के लिए संजीवनी जैसी है।

मौसम के शांत रूख से चारधाम यात्रा सुचारु चल रही है। उत्तरकाशी जिले की बात करें तो यहां सुबह मौसम की शुरुआत बादलों के साथ हुई। झकझोर बादलों की वजह से बारिश के आसार बने हुए हैं। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है, मगर इससे धाम यात्रा पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग खुले हुए हैं।
चमोली जिले में इससे इतर मौसम साफ बना हुआ है। मौसम के अनुकूल होने से बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा जारी है। आज हेमकुंड के लिए 300 से अधिक यात्री गोविंदघाट से रवाना हुए। रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम खिला हुआ है। इसी तरह पौड़ी और टिहरी क्षेत्र में भी मौसम खुला हुआ है। यहां सुबह से चटक धूप खिलने से मौसम में उमस महसूस की गई।

उधर कुमाऊं मंडल की बात करें तो चम्पावत, बागेश्वर और रुद्रपुर में गर्मी अपने चरम पर रही। मौसम में उमस होने से लोगों को दिक्कत पेश आई। हालांकि पिथौरागढ़ में मौसम का मिजाज शांत बना हुआ है। यहां हल्के बादल छाए हुए हैं।

वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम गरम बना हुआ है। कल तक जहां मौसम शांत बना हुआ था, आज अचानक से गरम हो गया है।
पढ़े- उत्तराखंड में बारिश तो कहीं धूप, चारधाम यात्रा सुचारु