विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में बारिश तो कहीं धूप, चारधाम यात्रा सुचारु

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 19 Sep 2015 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 09:51 AM (IST)

उत्‍तराखंड में आज मौसम का मिजाज कहीं नरम तो कहीं गरम हैं। गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिले में जहां झमाझम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज कहीं नरम तो कहीं गरम हैं। गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिले में जहां झमाझम बारिश हुई तो वहीं कुमाऊं मंडल में चटक धूप खिली हुई है। उधर, चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
बीती रात से गढ़वाल मंडल में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल घिर आए और रात से ही कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां बीती रात से सुबह तक तेज बारिश होती रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक आ गई।

अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। उधर, कुमाऊं मंडल की बात करें तो यहां इंद्रदेव नाराज से लग रहे हैं बीते कुछ दिनों यहां बारिश नहीं हुई है। सुबह से ही तेज घूप खिली हुई है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ आदि जिले में लोग उमस से परेशान हैं।

चंपावत में बारिश न होने से किसान परेशान है। उनकी खड़ी फसल सूख रही है। उधर, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों के आने संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, हेमकुंड के लिए आज गोविंदघाट से तीन सौ यात्री रवाना हुए।
पढ़ें-29 बुजुर्ग यात्री बदरीनाथ रवाना