विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड सरकार ने विनोद शर्मा को दी गढ़वाल आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी

By gaurav kalaEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2016 09:04 PM (IST)

उत्‍तराखंड शासन ने सचिव गृह, सूचना व महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा को वर्तमान पदों के साथ ही आयुक्त गढ़वाल मंडल का पदभार सौंपा है।

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड शासन ने सचिव गृह, सूचना व महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा को वर्तमान पदों के साथ ही आयुक्त गढ़वाल मंडल का पदभार सौंपा है। इस पद पर तैनात सीएस नपलच्याल को आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अन्य दायित्व वापस ले लिए गए हैं। कुमाऊं में आयुक्त का पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहा था।
सोमवार को शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए। माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में शासन व जिलों में बंपर तबादले हो सकते हैं। आयुक्त गढ़वाल के पद पर तैनात विनोद शर्मा ने पीसीएस अधिकारी के रूप में वर्ष 1982 से 2002 तक संयुक्त उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। 2002 के बाद वे अपर सचिव व फिर सचिव के रूप में विभिन्न अहम विभाग संभाल चुके हैं।

पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा के प्रहार पर कांग्रेस का पलटवार

पढ़ें: उत्तराखंड: कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का पीडीएफ पर हमला