विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिव सेना ने गोद लिए 100 गरीब बच्चे

By Edited By:
Published: Tue, 18 Nov 2014 12:22 PM (IST)

देहरादून: शिव सेना की प्रदेश इकाई ने सोमवार को ब्रह्मलीन बाला साहब ठाकरे के स्मृति दिन के रूप में आय

News Article Hero Image

देहरादून: शिव सेना की प्रदेश इकाई ने सोमवार को ब्रह्मलीन बाला साहब ठाकरे के स्मृति दिन के रूप में आयोजित कार्यक्रम में 100 गरीब बच्चों को गोद लिया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि 'स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार' के सेना के नारे को गति देते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि चार से 15 वर्ष तक की आयु के इन बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का पूरा खर्च प्रदेश इकाई वहन करेगी। जिला प्रमुख राहुल चौहान ने कहा कि बाला साहब हमेशा शिक्षा में हो रहे जातिवाद का विरोध करते थे व सभी समान शिक्षा नीति की जरूरत पर बल देते थे। प्रदेश इकाई उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर शिवम गोयल, पंकज तायल, विशाल बेदी, आशीष सिंघल, मनोज वोहरा, अमन आहूजा, कैलाश कुमार, नितिन कुमार आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।