विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SGRR PG कॉलेज को बनाया जाएगा विश्‍वविद्यालय

By sunil negiEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 01:09 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 01:12 PM (IST)

एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि एसजीआरआर महाविद्यालय को विश्‍वविद्यालय बनाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि एसजीआरआर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए बनेगी कमेटी। इस दौरान उन्होंने छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
आज एसजीआरआर पीजी कॉलेज में छात्रसंघ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एसजीआरआर पीजी कॉलेज को विवि बनाने के लिए कमेटी बनायी जाएगी। उन्होंने कॉलेज को जेनरेटर के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, व्यवसायिक कोर्स की अनुमति के लिए किया जाएगा परीक्षण। वहीं, उन्होंने पेट्रोलियम दरों पर केंद्र पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा उत्तर भारत के राज्यों से अब भी इसकी दरें कम हैं। अमेरिका में पीएम द्वारा सोनिया व राहुल पर निशाना साधने को बताया खीझ। उधर, इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
पढ़ें:-सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी